Pyar Kya Hota Hai :-प्यार का असली मतलब होता है त्याग, समर्पण,अगर आप इस भाव से प्रेम करेंगे तो प्यार का मतलब समझ आएगा,, निष्काम भाव से किसी को चाहना किसी की चिंता करना चाहे वो आपका भाई हो बहिन हो माँ बाप हों, सबसे ज्यादा प्यार माँ और उसकी संतान के रिश्ते मे होता है,
Pyar Kya Hota Hai
महात्मा बुद्ध ने प्यार के संदर्भ में एक बहुत अच्छी बात कही थी। उन्होंने बताया था कि अगर हम किसी फूल को पसंद करते है तो उसे तोड़ लेते हैं और अगर यदि फूल से प्यार करते है तो अक्सर उसके पौधे में पानी डालते है। आजकल लोग प्यार कम एक दूसरे को पसंद ज्यादा करते है। तो पसंद करने का परिणाम भी आप देख सकते है। प्यार करना ऐसा बोलना और प्यार के मायने को समझने में काफी अंतर है। आप देखते होंगे मां जब आपसे प्यार करती है तो वो बस आपकी खुशियां और सलामती चाहती है। अर्थात् उनके प्यार में कोई स्वार्थ नही होता। जहां प्यार है वहां स्वार्थ का कोई जगह नहीं। अक्सर ये देखा जाता है की लड़कियां ऐसे ही लड़के को सच्चे दिल से प्यार करना चाहती है किंतु जब लड़के यही चीज लड़कियों में खोजना चाहते है तो उन्हें मुश्किल होती है। लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं को लड़कियां बुरी होती है। लड़कियों को अपना प्यार दिखाने नही आता। और दूसरी वजह होती है अपने मां बाप के इज्जत का ख्याल रखना।
प्यार कहने को तो बहुत खूबसूरत एहसास है पर इसके मायने को समझना उस पर चलना अंगारों पर चलने के समान होता है।
सच्चा प्यार क्या है
प्यार या प्रेम एक एहसास है। जो दिमाग से नहीं दिल से होता है प्यार अनेक भावनाओं जिनमें अलग अलग विचारो का समावेश होता है!,प्रेम स्नेह से लेकर खुशी की ओर धीरे धीरे अग्रसर करता है। ये एक मज़बूत आकर्षण और निजी जुड़ाव की भावना जो सब भूलकर उसके साथ जाने को प्रेरित करती है। किसी से सच्चा प्यार करने वाले बहुत कम लोग हैं।
पहला प्यार क्या होता है
प्यार का अर्थ है कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान या व्यवहार अच्छा लगना। प्यार का रिश्ते से कोई लेना देना नहीं। कोई हमें अच्छा लगता है तो हम उससे रिश्ता बना लेते हैं हमेशा साथ में रखने के लिए और उसका उपयोग करने के लिए। प्यार तभी तक रहता है जब तक कोई हमें अच्छा लगता है। प्यार में अपेक्षा नहीं होती। इसलिए प्यार आजीवन रहता है जबकि रिश्ते टूटते रहते हैं।
सच्चा प्यार क्या होता है
सच्चा प्यार वह होता है जो सभी हालातो में आप के साथ हो दुख में साथ दे आपका और आप की खुशियों को अपनी खुशियां माने कहते हैं कि अगर प्यार होता है तो हमारी ज़िन्दगी बदल जाती है पर जिन्दगी बदलती है या नही, यह इंसान के उपर निर्भर करता है प्यार इंसान को जरूर बदल देता है प्यार का मतलब सिर्फ यह नहीं कि हम हमेशा उसके साथ रहे।
प्यार एक फीलिग है इसका हम लोग अनुमान नहीं लगा सकते कोई सौदेबाज़ी नहीं एक अद्भुत अदृश्य रिश्ता जो एक दूसरे को बांधे रहती है।
हमने देखी है उन आंखों की महकती खुशबू
हाथ से छूकर इसे रिश्तों का इल्जाम न दो
सिर्फ अहसास है यह रूह से महसूस करो
प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो